बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने मेें नाथवाणा में बुधदास स्वामी ने भादरराम, मोहनरा व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना पाईप फंवारा फैक्ट्री के पास 19 मार्च की रात को सवा नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री के पास से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की और करीब 50 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
चावल की आड़ में कर रहे थे यह काम, दो जने चढ़े पुलिस के हत्थे
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने डोडा-पोस्त तस्करी को रोकने लिए चलाया गया अभियान ऑपरेशन प्रहार के…
बीकानेर में ठगी कर सीकर भागे बदमाश,नाकाबंदी में पकड़े गए तीन युवक
बीकानेर। लॉटरी और कूपन के नाम पर ठगी करने वाले बदमाश बुधवार रात पकड़े गए।…
चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर सिलेंडर फटने से हड़कंप मच…
