बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते पत्थरबाजी हो गई है। जिसको लेकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा गेट के सामने दो गुटों में किसी बात को लेकर हुई बोलचाल के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुई इस संघर्ष में दुकानें सटासट बंद हो गई और लोग तमाशबीन होकर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। यह भी पता चला है कि रविवार रात को भी इस दो परिवारों के कुछ युवक आमने सामने हुए थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद करने वालों को थाने ले गई है।
Related Posts
इस विधायक ने सरेआम एएसआई को किया प्रताडि़त
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। विधायक द्वारा सरेआम लोगों के बीच एक सहायक उप निरीक्षक को प्रताडि़त…
कांग्रेस की चुनावी सभा में दो पक्षों में झगड़ा
जयमलसर माहौल बिगड़ा, पुलिस जाब्ता तैनात बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के जयमलसर गांव में आज…
सड़क दुर्घटना के विवाद को लेकर कार चालक से मारपीट
बीकानेर। सड़क दुर्घटना की मामूली से विवाद को लेकर कार में सवार छह-सात जनों ने…
