बीकानेर। जिले के महाजन में रेलवे स्टेशन पर सामान चोरी करने की फिराक में एक जने को जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक रेलगाड़ी में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य है। जो महाजन रेलवे स्टेशन पर पकड़ में आया। बताया जा रहा है कि अवध-असम ट्रेन में चोरी करने के बाद महाजन में दो चोर उतरे। इन्होंने महाजन स्टेशन पर भी एक युवक का फोन चोरी किया। किन्तु इस चोरी की भनक लगते ही वहां खड़े मोदी परिवार ने एक को दबोचा लिया। जैसे ही दूसरे को पकडऩे का प्रयास किया,वह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गये चोर को महाजन पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
Related Posts
देशी शराब के 55 पव्वे बरामद
बीकानेर। सेरुणा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर अवैध रुप से देशी शराब के पव्वे बेच…
डिग्गी में डूबने से युवक की मौत,पैर फिसलने से हुआ हादसा
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।…
नशे के व्यापारी को दबोचा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्यवाही करते…
