जयपुर। राजस्थान में 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही रोगियों की इसकी संख्या बढ़कर 4589 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 11, उदयपुर में 9, कोटा में 29, झुंझुनूं में एक, करौली में एक, दौसा में एक, डूंगरपुर में एक, बारां में एक और भरतपुर में भी एक नया मामला सामने आया। इससे पहले प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 206 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर मामले उदयपुर व जोधपुर के हैं। प्रदेश में चार की मौत हुई है, जिनमें एक जयपुर व एक करौली का मृतक है। दो अन्य राज्यों के हैं, जिनकी मौत राजस्थान में हुई है।
Related Posts
बीकानेर : ऊर्जा मंत्री ने दासौड़ी में स्टेट हाईवे 136 में 63 किलोमीटर सड़क का किया शिलान्यास, पढ़े खबर
बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।…
बीकानेर : नेत्रहीन विद्यार्थियों में अद्भुत शक्तियां जरूरत है, इनको निखारने की :- डॉ. नीरज के पवन
बीकानेर, नेत्रहीन विद्यार्थियों में अद्भुत शक्तियाँ होती है बस जरूरत है उनको निखारने की |…
बीकानेर : दो युवकों के आत्महत्या करने का मामला आया सामने, पढ़े खबर
बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में रामदेवरा जा रहे एक जने ने फांसी फंदा…
