जयपुर। प्रदेश में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में 72 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही रोगियों की कुल संख्या 7100 हो गई है। 163 लोगों की अब तक मौत हुई है। 7100 में से राजस्थान में 3081 एक्टिव केस हैं। 72 नए संक्रमितों में से 43 प्रवासी हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 1701 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार पाली में 25 और सीकर में 22 सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा धौलपर में 1, कोटा में 7, जयपुर में 11, अलवर में 5 और सवाईमाधोपुर में 1 मामला सामने आया। प्रदेशभर में अब-तक 3 लाख 17 हजार 67 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 3 लाख 6 हजार 209 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 3758 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
Related Posts
बीकानेर : कुंड में मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस , देखे खबर
बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी…
बीकानेर : पांच दिन पहले दफनाए शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया, पढ़े खबर
बीकानेर। पांच दिन पहले हुई विवाहिता रुकमा की मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल…
JVVNL के चीफ इंजीनियर का घेराव, कृषि कनेक्शन नहीं होने से नाराज किसानों ने ऊर्जा मंत्री पर लगाए आरोप, विधायक गोदारा भी पहुंचे प्रदर्शन में
बीकानेर, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) में बिजली कनेक्शन के लिए पिछले एक साल…
