जयपुर। प्रदेश में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही रोगियों की कुल संख्या 6542 हो गई है। कोरोना वायरस अब तक प्रदेश में 155 लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में प्रतिदिन 200 से ज्यादा लोग इस संक्रमण संक्रमित हो रहे है और प्रतिदिन मौते हो रही है। शनिवार सुबह आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में भी 48 नये पॉजिटिव मिले है। जिसमें सर्वोधिक नागौर में 17 पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा कोटा में 10, झून्झुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4,धोलपुर में 2, बांसवाड़ा, अजमेर, भरतपुर व भीलवाड़ा में एक एक केस सामने आएं है।पूरे प्रदेश में इस समय एक्टिव केस 2695 है। वहीं 3258 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
500 से अधिक पटवारियों को इधर-उधर किया गया, देखें सूची
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर. राजस्थान सरकार ने एक आदेश के साथ प्रदेश में 561 पटवारियों को इधर-उधर…
दादा-पोता की बिगड़ी तबीयत कोविड अस्पताल में रात बारह बजे जिला कलक्टर पहुंचे तो लगा मुसीबत में साथ खड़ा है प्रशासन
परिवार के 13 में से 12 सदस्य हुए कोरोना पाॅजिटिव, बीकानेर। ‘परिवार के 13 में…
साहित्यकार डॉ॰ मेघना शर्मा को बिहार में मिलेगा चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान
मगध साहित्य उत्सव में होंगी बीकानेर की डॉ॰ मेघना शर्मा सम्मानित देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर।…
