नहीं सुनाई देगी चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज, गहरे शोक में डूबा इसरो

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी (N Valarmathi) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई में निधन हो गया। वह देश के पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं। वलारमथी चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) में भी शामिल थीं। काउंटडाउन के पीछे की आवाज उन्ही की थी।

हार्ट अटैक से हुआ निधन
इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी के निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। उन्होंने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय उल्टी गिनती की थी। उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वेंकटकृष्ण ने दु:ख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *