सिवरी चौधरी बनीं महाराजा सूरजमल संगठन की बीकानेर जिला अध्यक्ष

बीकानेर, 19 नवंबर। सिवरी चौधरी को महाराजा सूरजमल संगठन, भारत के बीकानेर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी और राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता फौजदार ने की।

सिवरी चौधरी की नियुक्ति प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू फौजदार की अनुशंसा पर हुई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी ने कहा कि यह नियुक्ति जाट समाज के उत्थान और प्रगति के लिए की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिवरी चौधरी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के दौरान जाट समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने सिवरी चौधरी को शुभकामनाएं दीं। इनमें जाट समाज मैरिज ब्यूरो के अध्यक्ष पेमाराम सारण, जाट महासभा के प्रदेश सचिव शंकर लाल सारण, जाट छात्रावास अधीक्षक भीखाराम सांगवा, हाकम जांगू, मनोहर लाल सियाग (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, बीकानेर), मास्टर भंवरलाल तरड़ और भरताराम सिद्धू शामिल थे।

संगठन के सदस्यों ने सिवरी चौधरी से समाज के हित में कार्य करते रहने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *