बीकानेर। शुक्रवार को गंगाशहर में श्री जवाहर विद्यापीठ के नवीनीकृत सभागार का उद्घाटन किया गया। समारोह से जुड़े कौशल दुगड़ ने बताया कि सभागार का उद्घाटन श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष शान्तिलाल सांड, पूर्व अध्यक्ष सुन्दरलाल दुगड़ तथा वर्तमान अध्यक्ष गौतम रांका ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष सुन्दरलाल दुगड़ ने कहा कि समाज संगठित रहे, शिक्षा के क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों को छुए ऐसे प्रयास होने चाहिए।

अध्यक्ष गौतम रांका ने कहा कि श्री जवाहर विद्यापीठ का नया बना यह सभागार निश्चित रूप से समाज के लिए बेहतर उपयोगी साबित होगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष शान्तिलाल सांड ने कहा कि धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए इस सभागार के नवीनीकरण करवा कर श्रेष्ठ कार्य किया गया है। समय-समय पर संस्कार शालाओं का आयोजन कर नई पीढ़ी को अध्यात्म व धर्म की सीख भी प्रदान की जाए।

कौशल दुगड़ ने बताया कि समारोह में ट्रस्टी जयचन्दलाल डागा, सुमतिलाल बांठिया, शिखरचन्द सुराना, चम्पालाल डागा, कन्हैयालाल बोथरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से समारोह का शुभारम्भ किया गया।

इनका हुआ सम्मान
सभागार नवीनीकरण के शिल्पी जतन चोपड़ा को भी शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं सभागार नवीनीकरण का कार्य ईमानदारी से करने पर नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। संस्था के खातों की अंकेक्षण सेवाएं वर्षो से नि:शुल्क देने पर इन्द्रमल सुराणा सीए को भी शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के स्थाई संरक्षक सदस्य बनने पर कन्हैयालाल रिषभ कुमार बोथरा गंगाशहर का भी माल्यार्पण का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था ने भूमि दानदाता परिवार से शांतिकुमार ने भी हॉल नवीवीकरण कार्य में आर्थिक सहयोग दिया उन्हें भी शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री जवाहर विद्यापीठ के संस्थापक सेठ चम्पालाल बांठिया के पुत्र सुमति लाल बांठिया जो वर्तमान में संस्था के महामंत्री एवं ट्रस्टी है को भी संस्था की जयन्ती संभवता पूर्वकक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने एवं सभागार नवीनीकरण में तन मन धन से सहयोग करने पर सर्वश्रेष्ठ महामंत्री के पद से विभूषित किया गया इसके लिए उनका माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सर्वश्रेष्ठ महामंत्री का अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी कन्हैयालाल बोथरा ने किया। समारोह का सफल संचालन हेमन्त सींधी द्वारा किया गया। सामूहिक सहभोज के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।