बीकानेर। बीठनोक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के एि बीकानेर भिजवाया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीठनोक की रोही स्थित जेठाराम मेघवाल ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार देर रात्रि को जेठाराम की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को बीकानेर भिजवा दिया। मृतका के माता-पिता नहीं है। भाइयों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज करवाने की बात कही।
Related Posts
लूट का सामान खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
बीकानेर। लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को नाल पुलिस ने पकड़ लिया है आरोपी…
अवैध हथियारों के साथ दो आएं पुलिस के चंगुल में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले में मंगलवार रात को पंचशति सर्किल पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस…
पटवार परीक्षा भर्ती नकल प्रकरण का मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
बीकानेर। बीकानेर पटवार भर्ती 2021 नकल प्रकरण का मास्टर माइंड पौरव कालेर को पुलिस ने…
