बीकानेर। पुष्करणा समाज के सावे के दौरान परशुराम सेवा समिति की ओर से रियायत दर पर दी जाने वाली खाद्य सामग्री का वितरण सात फरवरी से किया जायेगा। समिति अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि इसके लिये पंजीकरण का कार्य चल रहा है,अब तक 19 आवेदन आ चुके है। व्यास ने बताया कि तेल,चीनी व गेहूं की बोरी का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक 6 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें। सचिव किशन ओझा ने बताया कि विवाह समारोह के दो दिन पूर्व तक समिति की ओर से ऐसी व्यवस्था जारी रहेगी।
Related Posts
ऐसा क्या हो गया कि हवा भरते समय युवक की जान चल गई
बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक टायर पंचर की दुकानदार अपनी दुकान में…
सर्व धर्म सम्मेलन कल 2 अक्टूबर को
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में 25 वर्ष…
करणी सिंह स्टेडियम में चला सुबह सफाई अभियान
स्टेडियम ट्रैक से एक ट्राली प्लास्टिक कचरा एवं झाड़िआ साफ की बीकानेर। रविवार को अल…
