बीकानेर। शिवभक्त पं. महेश पुरोहित ‘टीटी महाराज’ की स्मृति में उनके मित्रों द्वारा अपने-अपने घरों में नियमित रूप से रूद्राभिषेक किया जा रहा है। पं. मोतीचंद आचार्य ने बताया कि पं. महेश पुरोहित का आकस्मिक निधन 14 जुलाई को हो गया था। शिवभक्त पुरोहित के सान्निध्य में पिछले कई वर्षों से महानंद महादेव मंदिर में नियमित रूद्राभिषेक किया जाता था। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर बंद रहे और बाद में पं. महेश पुरोहित भी कोरोना पाॅजीटिव पाए गए। इसके बाद पं. पुरोहित का निधन हो गया। आचार्य ने बताया कि ऐसे में उनके मित्रों द्वारा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से अपने-अपने घरों में रूद्राभिषेक प्रारम्भ किया है। सोलह जुलाई से चलने वाला रूद्राभिषेक सावन की समाप्ति तक नियमित चलेगा। उन्होंने बताया कि घरो में रूद्राभिषेक करने वालों में विष्णु पुरोहित, गणेश आचार्य, राजेन्द्र व्यास, अमित जोशी आदि शामिल हैं।
Related Posts
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की कछुआ चाल ने दामों को पहुंचाया शिखर पर, पढ़े
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल…
बीकानेर : बढ़ता कोरोना मीटर, अभी आये इतने पोजेटिव
बीकानेर। जिले में कोरोना पोजेटिव केस ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.…
बीकानेर : युवती ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में…
