बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। बताया जा रहा है कि वार्ड 30 स्थित बाबूलाल सोनी के बंद पड़े मकान से अज्ञात ताले तोड़कर उसमें से 78 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये। जानकारी मिली है कि शनिवार की रात को अपना मकान बंद कर नागौर जिले के पांचौड़ी गांव गया हुआ था। रविवार सुबह पड़ोसी ने बाबूलाल के मकान के ताला टूटा हुआ देखा तो उसने परिवादी को फोन कर सूचना दी। इस सूचना पर बाबूलाल नोखा अपने घर पहुंचा तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए पड़े है और अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा है। उसके बाद बाबूलाल के पुत्र सुशील सोनी ने पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाते हुए 78 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी होना बताया। पुलिस के अनुसार चोरी की इस वारदात को लगभग ट्रेस आउट कर संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है, जिसमें आज शाम तक पुलिस पर्दाफाश कर देगी। पुलिस के अनुसार राउंडअप किये गए लोग परिवादी के घर पर काम करने आते थे और उन्हें यह पता था कि परिवादी बाहर जाने वाला है। जैसे ही वह नागौर गया पीछे से यह वारदात हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर परिवादी के घर पर काम करने के लिए आने वाले लोगों को राउंडअप किया है जिनसे पूछताछ चल रही है।
Related Posts
कोहरे का कहर, फिर हुआ हादसा
राजमार्ग-15 पर लूनकरणसर के पास भिड़े रोडवेज बस और ट्रक बीकानेर। कोहरा अब कहर का…
डॉक्टर की लापरवाह कार्यशैली, महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ा,मामला दर्ज
नोखा थाना क्षेत्र का मामला बीकानेर। कहते है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता…
एयू बैंक मैनेजर, पत्नी और बेटा कार में आ रहे थे बीकानेर,कार पलटी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बुधवार दोपहर एक कार पलटने से निजी बैंक…
