बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत गुरूवार सुबह हुए एक ओर सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई है और करीब आधा दर्जन से ज्यादा जने घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार रासीसर गांव के पास पिकअप-कार की भिंड़त में एक महिला रजो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दस से ग्यारह जने घायल हो गये है। जिन्हे उपचार के लिये नोखा अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सभी हनुमानगढ़ निवासी मजदूर एक ही परिवार के बताएं जा रहे है। जो नरमा काटने जा रहे थे। मृतक का शव नोखा मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related Posts
युवकों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीट कर दी हत्या
बीकानेर। देशनोक में एक युवक को पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने…
57 नये पोजेटिव केस सहित प्रदेश का आंकड़ा 3636 पंहुचा, पढ़े पूरी खबर
जयपुर, राजस्थान में शनिवार सुबह 57 नए कोरोना संक्रमित मिले है। पॉजिटिव केसों की संख्या 3636…
क्या बीकानेर की जनता को नशेबाज और सट्टेबाजों से राहत मिलेगी?
बीकानेर में नशे और सट्टे का बढ़ता दायरा न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती…
