सड़क हादसा, नवदंपति की मौत

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक दर्दनाक हादसे में नवदंपति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्टेट हाइवे भादासर के पास देर रात हुआ तथा एक ट्रेलर से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों व पुलिस ने नवदपंति को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला व राजकीय अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया परंतु श्रीडूंगरगढ़ के पास ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दंपति का विवाह 12 दिन पहले ही हुआ और दोनों हरियाणा, कैथल के निवासी बताएं जा रहें है व बीकानेर जा रहें है जिसमें युवक का नाम विशाल बताया जा रहा है। परिजनों के आने पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *