बीकानेर। आशापुरा कला नाट्य संस्थान के तत्वावधान में मंचित होने वाली रम्मत शहजादी नौटंकी का बिस्सा चौक में पूर्वाभ्यास चल रहा है। जिसमे रम्मत के कलाकार अपनी अपनी भूमिका की तैयारी में लगे है। रम्मत का कथानक देवर-भाभी की चुहन्लबाजी पर केन्द्रित रहेगा। इसमें सबसे पहले मां आशापुरा का पदार्पण होता है। इसके बाद कई अलग-अलग पात्र मंच पर आते है। मध्य रात्रि के बाद मुख्य पात्र पंजाबी, शहजादी, मालिन, कोतवाल, सहित अन्य पात्रों का मंच पर पदार्पण होता है।

रम्मत का पूर्वाभ्यास बसंत पंचमी से शुरू हो गया है। रम्मत में पात्र निभाने वालो में कृष्ण कुमार बिस्सा पंजाबी फूलसिंह व भाई भूप सिंह के रूप में बलदेव दास बिस्सा वहीं भाभी बन अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए प्रेम रतन गहलोत की तैयारी के साथ विकास पुरोहित मालिन, इंद्र कुमार बिस्सा कोतवाल के रूप में उधर शहजादी बनने की तैयारी में मनोज कुमार व्यास अपने अभ्यास में लगे है। इस रम्मत के सहकलाकार के रूप में गोविन्द गोपाल बिस्सा हारमोनियम पर व मनीष व्यास नगाड़ा बजा कर अपने हुनर दिखाने की तैयारी में लगे है। सहकलाकारो की पंक्ति में महेंद्र बिस्सा, केदार जोशी,रविंद्र बिस्सा, अविनाश बिस्सा, डी. के. कल्ला, लूणाराम व्यास भी शामिल है।