बीकानेर। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर शहर के नजदीक चकगर्बी के नक्शे में हेराफेरी कर राजस्व भू क्षेत्र के अभिलेखों की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि नगर विकास न्यास में तैनात अभियंता के रिश्तेदार रहे गांव चकगर्बी के तत्कालीन पटवारी द्वारा अपने नजदीक लोगों को अवांच्छित लाभ देने के लिये राजस्व भू क्षेत्र के नक्शे में छेड़छाड़ की गई थी। इसे लेकर लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच कार्यवाही नहीं की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले की तथ्यात्मक जांच कार्यवाही कर राजस्व अभिलेखों की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाये।
Related Posts
निकाय चुनाव के नामांकन स्थल में फेरबदल
बीकानेर। शहर की सरकार को लेकर जहां राजनैतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारी कर रही…
अस्पताल की दीवार में जा घुसी अनियंत्रित कार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर अस्पताल की दीवार…
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार को रोककर उसमे से अवैध चिट्टे सहित दो जनों को दबोचा
बीकानेर। जिले के महाजन ने अवैध नशे पर कार्यवाही करते हुए करीब 8 ग्राम चिट्टे…
