बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के आगे बैठकर शराब पी रहे थे जब एक युवक ने शराबियों को शराब पीने से मना किया तो शराब पीने वालों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट के मालिकने शराब पीने से मना करने पर 14-15 जनों ने रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ करने व गल्ले से नकदी ले जाने का मामला जेएनवीसी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में परिवादी प्रवीण कत्थुरिया पुत्र जगदीशचन्द्र (31) ने दो नामजद सहित 15 अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वल्लभ गार्डन निवासी प्रवीण ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका रेस्टोरेंट इगो टोन जो कि महिला पुलिस थाने के पास है। 1 फरवरी को कुछ लोग रेस्टोरेंट आये और शराब पीने की कोशिश की तो मना कर दिया। 2 फरवरी को प्रशांत सिंह राठौड, रितेश चौधरी व 15 अन्य जनें हथियार लेकर रेस्टोरेंट आये। जिन्होंने प्रशांत कत्थुरिया और मनीष चायल के साथ मारपीट की व पूरे रेस्टोरेंट मे तोडफ़ोड़ कर डाली। इस तोडफ़ोड़ में काफी नुकसान है। आरोपियों जाते-जाते रेस्टोरेंट के गल्ले से 14-15 हजार रुपए भी निकालकर ले गये।
Related Posts
बीकानेर शहर में आयकर ने पकड़ी सबसे बड़ी टैक्स चोरी
बीकानेर। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने एक मोबाइल कारोबारी के यहां सर्वे कर करीब…
मां बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
बीकानेर जसरासर थाना क्षेत्र के गजसुखदेसर गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने एक महिला…
जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल
बीकानेर। बीकानेर केन्द्रीय कारागार में बंदी के पास मोबाइल, सिप व बैट्री बरामद हुई है।…
