बीकानेर/श्रीगंगानगर। बीकानेर संभाग में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 28 नए कोरोना रोगी सामने आए वहीं जिले में चिकित्सा विभाग के मुखिया सीएमएचओ डॉ.गिरधारीलाल मेहरड़ा भी सोमवार देर रात मिली रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए। उनके संक्रमित मिलने के बाद चिकित्सा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। मंगलवार को उनके संपर्क में आए कई लोगों ने सैंपल दिए। एक जानकारी के अनुसार, सीएमएचओ डॉ.मेहरड़ा कोरोना वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। इसके बावजूद सोमवार रात को मिली रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोग भी सतर्क हो गए हैं।
Related Posts
दो वरिष्ठ छायाकारों को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। कोरोना काल के दौरान बीकानेर और प्रेस ऑफ़ प्रोफेशनल फ़ोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया के दो…
आज इस इलाके में चला निगम का पीला पंजा, देखे वीडियो
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार गंगाशहर अस्पताल के आगे और पीछे…
पहली रिपोर्ट में आएं इतने पॉजिटिव केस
बीकानेर। जिले में पिछले तीन से चार दिनों में कोरोना का संक्रमितों की संख्या में…
