बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति एक महिला को बार-बार वीडियो कॉल कर अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति काफी समय से उसके नम्बरों पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज रहा है। इसके नम्बर ब्लॉक करने पर वह अलग-अलग नम्बरों से वीडियो कॉल कभी उसे अपना प्राईवेट पार्ट्स दिखाता है तो अश्लील वीडियो क्लिप भेज कर परेशान कर रहा है। वहीं धमकी देता है कि अगर मैंने उससे बात नहीं कि तो मुझे घर से उठाकर ले जाएगा। ऐसी स्थिति मेरी स्त्री लज्जा भंग होती है। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे है।
Related Posts
फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त
बीकानेर। नाल थानान्तर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी…
बीकानेर : मर्डर का आरोपी सूरत से गिरफ्तार
बीकानेर। अगस्त 2019 में घड़सीसर रोड पर एक युवक की हत्या करने के मामले में…
युवक ने श्मशान भूमि में जाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब जानकारी मिली…
