चूरू।जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव लधासर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फोन पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का मामला शुक्रवार रात तीन जनों के विरूद्ध दर्ज कराया है।थानाधिकारी सुभाषचंद्र के अनुसार महिपाल पुत्र बद्रीसिंह राजपूत निवासी लधासर ने रिपोर्ट दी कि 8 दिसंबर को उसके फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी अन्यथा 50 लाख की फिरौती मांगी। महिपालसिंह ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 14-15 दिसंबर को भी उसके फोन पर व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल पर फिरौती मांगी गई।इसके अलावा रतनगढ़ के विजय कुमार व लूंछ के संजयसिंह के विरूद्ध भी महिपाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया है कि इन दोनों ने उसके घर के पीछे गेस्ट हाउस में आकर उसे धमकी देकर कहा कि 50 लाख दे देना अन्यथा जान गंवा बैठोगे। पुलिस ने महिपाल सिंह की रिपोर्ट के आधार पर इन तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीआई सुभाषचन्द्र करेंगे।
Related Posts
फाइनेंस कंपनी मैनेजर से दो बाइक सवार बदमाश 65 हजार रुपए से भरा बैग ले भागे
श्रीगंगानगर । क्षेत्र के गांव 16 केएनडी से 12 केएनडी के बीच बुधवार दोपहर एक…
ईदगाह के पीछे महिला से की मारपीट
बीकानेर। बड़ी ईदगाह के पीछे महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला पुलिस ने…
बीकानेर के पत्रकारों ने क्राउन पार्क में किया श्रमदान
बीकानेर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम की पहल पर पत्रकारो को रचनात्मक गतिविधियों के लिए…
