राजपुरोहित ने गिनाई कांग्रेस-भाजपा की विफलताएं

राजपुरोहित

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने शहर के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। उन्होंने आमजन को कांग्रेस-भाजपा के शासन में आम लोगों की उपेक्षा करने वाली घटनाओं की जानकारी दी।

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने शहर के कई इलाकों में जनसम्पर्क किया और कांग्रेस-भाजपा की विफलताएं आमजन को गिनाई।

राजपुरोहित ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि पिछले काफी वर्षों से शहर की सड़कों पर एक बाप न्याय मांगते हुए कभी नेताओं के दर पर दस्तक देता है तो कभी विधायक-सासंद के दर पर तो कभी प्रशासन के सामने, मगर आज तक एक भी नेता विधायक या सासंद ने इस बाप के दर्द को नही समझा। आज भी यह पिता अपने बेटे की मौत के लिए न्याय की मांग कर रहा है।

इससे पहले बीकानेर की कचहरी परिसर में सबसे बड़ा और लम्बे समय तक अरबन को ऑपरेटिव कर्मचारियों का धरना चला। तब शहर के जनप्रतिनिधि कहां चले गए थे।

वहीं रेल फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए जो एलिवेटर रोड मंजूर की गई, उसका क्या हुआ ? कांग्रेस बायपास की जिद पर अड़ी रही और वहां के कुछ दुकानदार जो कांग्रेस-भाजपा के समर्थक हैं, ने ही एलिवेटेड रोड का विरोध कर उसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया।

पीबीएम अस्पताल में आए दिन मरीज और उनके परिजन इलाज के अभाव में दर-दर भटकते हैं। यहां जांचें, दवा के लिए कमीशनखोरी की जा रही है। बधाई के नाम पर रोगियों के परिजनों को लूटा जा रहा है।

पीबीएम अस्पताल परिसर में नये बने विभागों में दानदाताओ के नाम और उनके पुर्वजों की प्रतिमाएं लगा रखी हैं, मगर नये बने विभागों और बिल्डिंगों में प्रिंस विजय सिह की प्रतिमा तक नहीं हैं। यहा स्टाफ की मनमानी चलाई जा रही है। ठेकेदार कर्मचारी मस्त हैं।

जांच मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन पर जांच के लिए रोगियों को परेशान किया जा रहा है। मरीजों के लिए कुलर तक नहीं हैं और चिकित्सकों के कक्षों में एसी लगी हुई हैं। नि:शुल्क दवा केन्द्र आधे से ज्यादा बंद कर दिए गए। पीबीएम अस्पताल में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है लेकिन न तो सांसद कुछ बोल रहे हैं और न ही जिले का कोई विधायक।

इसके बावजूद अब जब चुनाव आ गए तो कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी वोट मांगने चले आ रहे हैं। अब जनता मुर्ख नहीं बनेगी और सोच-समझ कर अपने बीच रहने वालों को ही वोट देगी। राजपुरोहित ने आमजन अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *