बीकानेर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 75 वी जयंती पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय डागा चौक में स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
्रशहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्प हार अर्पित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद देश में लोगो को तकनीकी क्षेत्र में विदेशी ताकतों के मुकाबले में खड़ा करने के लिए संचार क्रांति का सूत्रपात किया यही से भारत की नव पीढ़ी को विदेशों में अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मिला।

इसीलिए संचार क्रांति के जनक के रुप में राजीव सदैव पूजनीय रहेंगे यशपाल गहलोत ने विस्तार से राजीवगांधी के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली को देश मे लागू कर देश की युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई और देश के किसानों को मजदूरों को शोषित वर्ग को आर्थिक रूप से शुदृढ़ करने हेतु अनेकानेक योजनाओं को मूर्त रूप देकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया। राजीव गांधी का जीवन सदा ही सामान्य व्यक्ति कि तरह रहा और वे जीवन पर्यन्त आम आदमी की भलाई के लिए कार्य करते रहे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि देश का आम अवाम राजीव गांधी जी का मुरीद रहा क्योकि उनका शासन सदैव उन लोगो के लिए रहा जो मुख्यधारा से कटे रहे हो और विकास से मररहुम रहे इसके साथ साथ देश किंप्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
पूर्व महापौर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिए लोगो का राजीव गांधी जी मे विश्वास था और उनके नेतृत्व में सभी जाति धर्म के लोग अपने को सुरक्षित महसूस करते रहे आज फिर से देश को राजीव गांधी जी जैसे सर्वधर्म समभाव वाले नेतृत्व की आवश्यकता है ताकि देश की संरचना को बिगडऩे से रोका जा सके।

स्मरण सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर,मुकेश राजस्थानी,हीरालाल हर्ष, कन्हैयालाल कल्ला,श्रीलाल व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, सुमित कोचर, रमजान अली कच्छावा, मगनलाल पानेचा, उपाध्यक्ष अयूब अली सोढा, हजारी मल देवड़ा,महासचिव सुभाष स्वामी, नंदलाल जावा,गुलाब गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट मुश्ताक भाटी, रामचंद्र साध, प्रवक्ता गौरीशंकर व्यास,पार्षद शिवचंद परिहार,शहर जिला सचिव पाबूराम नायक ,मोहमद सरीफ समेजा,मनोज चौधरी,राजेश आचार्य, मनोज किराड़, अहमद अली भाटी, एजाज पठान, अब्दुल रहमान लोदरा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, इंटक महिला अध्यक्ष राजू देवी व्यास, शर्मिला पंचारिया,संतोष परिहार, लक्ष्मी तंवर,संतोष प्रजापत,यूथ अध्यक्ष राहुल जादूसंगत,आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह मीणा, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव अता हुसैन कादरी,पूर्व पार्षद सुनील व्यास,नूर मोहम्मद नागौरी,मोहममद हुसैन खिलजी,मनोज गहलोत,प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए राजीव गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।

इस अवसर पर अभिषेक ढेनवाल, राकेश वाल्मीकि,रामरतन डेलू, देवाशीष,बलराम नायक,रमेश नायक, रामप्रताप लेघा,एडवोकेट इंसाफ अली मोहमद मकबूल,जयदयाल गोदारा, फूसाराम चौधरी,हंसराज विश्नोई, सुखराम गोदारा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।