जयपुर/ बीकानेर। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश मेंकोरोना पॉजिटिव ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान में आज शाम तक सर्वाधिक 47 पॉजिटिव सामने आए। अकेले जयपुर में 39 पॉजिटिव मिले। दौसा में दो, झुंझुनूं, टोंक और नागौर में 1-1 केस, ईरान से आए 3 भारतीय भी जांच में पॉजिटिव मिले। राजस्थान में पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ 253 जा पहुंचा है। बीती रात को बीकानेर में 1 पॉजिटिव मरीज सामने आया। बीकानेर में अब तक 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।
Related Posts
पत्रकारों के अभिनन्दन से अभिभूत हुए मेहता
बीकानेर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई ने जिला कलेक्टर रहे आईएएस नमित…
बीकानेर : एक बेड पर दो मरीज, कहने को सबसे बड़ा अस्पताल, पर समस्याएं अनेक, जानिए कैसे
बीकानेर, संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा और रोगियों की देखभाल, दोनों के…
हत्या के आरोपी आएं पुलिस की गिरफ्त में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। देशनोक के केसरदेसर जाटान में एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या करने के…
