बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे मेडिकल विभाग की ओर से लालगढ़ रेलवे चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में आयोजित रक्तदान शिविर में रेलकर्मी व उनके परिजनों के साथ आम लोगों ने भी रक्तदान किया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक सहित कुल 80 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डीआरएम संजय श्रीवास्तव,एडीआरएम पी के खत्री,रमेश मांझी,महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अर्चना खत्री,डॉ अंशु मलिक सहित रेलवे के अधिकारी व कार्मिकों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। गौरतबल रहे कि उत्तर पश्चिम रेलवे मेडिकल विभाग की ओर से शनिवार को जयपुर,जोधपुर,बीकानेर व अजमेर मंडल के विभिन्न चिकित्सालयों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया।
Related Posts
एसपी ऑफिस के आगे से हटेंगे बैरिकेड्स, कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बीकानेर। एसपी ऑफिस के सामने मुख्य सड़क पर लगे बैरिकेड्स को लेकर दायर जनहित याचिका…
बीकानेर : रविवार को अब तक आये 64 पोजेटिव, इन क्षेत्रों से
बीकानेर। कोरोना मीटर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया…
बीकानेर : चोरी का सामान बेचती महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी का सामान बेचने दुकान पहुंची, पुलिस और ग्रामीण ने वहीं से दबोचा
बीकानेर, के छत्तरगढ़ के एक घर से चोरी का सामान पार करने वाली महिला को…
