बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात द्वारा विवाह स्थल से महिला का पर्स चोरी होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में रानी बाजार निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 6 फरवरी को रानी बाजार स्थित देवगार्डन में उसकी पुत्री का शादी सामारोह था। उस दोरान उसके भाई की पत्नी का कीमती पर्स वहां से चोरी हो गया। पर्स में 35 हजार रुपए, सोने की बालिया, दो अंगूठी, तीन एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, एक ड्राईविंग लाइसेंस, दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड व घर की चाबियां थी जो कि चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कुलदीप को सौंपी है।
Related Posts
सड़क हादसा, 4 जने गंभीर घायल पीबीएम रैफर
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक जीप के पलटने से चार जने घायल हो…
मालगाड़ी का डिब्बा उतरा पटरी से
बीकानेर। जिले के दुलमेरा स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा डीरेल हो गया लेकिन…
डॉक्टर की लापरवाह कार्यशैली, महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ा,मामला दर्ज
नोखा थाना क्षेत्र का मामला बीकानेर। कहते है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता…
