बीकानेर। पुष्करणा समाज के फरवरी में होने वाले ओलम्पिक सावे में व्यवस्थाओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम से मिला। परशुराम सेवा समिति की बैनर तले मिले प्रतिनिधिमंडल ने कलक्टर से महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सावे को एक परकोटा मानते हुए व्यवस्थाएं करने की मांग की। शिष्टमंडल ने राजस्थान सामूहिक विवाह नियमन एवं अनुदान नियम के तहत अनुमति प्रदान करने तथा सावे से पूर्व क्षतिग्रहत सड़कों का निर्माण करने,बंद रोड लाईटों को चालू करवाने,पर्याप्त पानी की आपूर्ति करवाने,उचित पुलिस व ट्रेफिक की व्यवस्था करवाने की बात भी कही। प्रतिनिधिमंडल में सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास,जे पी व्यास,डॉ राजेन्द्र पुरोहित,किशन ओझा,रमेश शर्मा,विशम्भर व्यास,मुन्ना भादाणी,भंवर पुरोहित शामिल सहित समाज के अनेकजने शामिल रहे।
Related Posts
वैश्विक महामारी के संकटकालीन समय में कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी अब तक कर चुकी हैं एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं व जन सहयोग से संस्था द्वारा लॉक डाउन से…
बीकानेर एसीबी की कार्रवाई : रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप
बीकानेर।एसीबी ने रिश्वत लेते पटवारी को ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा कस्बे…
कोरोना फिर डराने लगा देश में बढऩे लगे मामले, 24 घंटे 800 मौतें
नई दिल्ली,। देश में कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में…
