बीकानेर। पीटीईटी.2020 में दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएडध्बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग के उपरान्त जिन अप्रवेशित अभ्यर्थियों को अभी तक फीस रिफण्ड उनके खाते में प्राप्त नहीं हुआ है अथवा चैक प्राप्त नहीं हुए हैं अथवा जिनके चैक प्राप्त हो गये किन्तु लाॅकडाउन के कारण अवधि पार होने के कारण उनके खाते में जमा नहीं हो पाये हैं। ऐसे समस्त अभ्यर्थी स्वयं के बचत खाते की पास बुक की प्रति अथवा निरस्त चैक की प्रति ईमेल आईडी ptetdc2020@gmail.com पर एवं डाक से भी दिनांक 25 मई तक भिजवा सकते हैं। समन्वयक डाॅ जी पी सिंह ने बताया कि अवधि पार वाले अभ्यर्थी भी अपना मूल चैक डाक के माध्यम से पीटीईटी कार्यालय को भिजवा सकते हैं।साथ ही कोरोना के दृष्टिगत किसी भी अभ्यर्थी को पीटीईटी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। केवल डाक एवं ई.मेल से ही भेजे। पीटीईटी 2020 के आवेदक अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन त्रुटि सुधार 20 जुन तक कर सकते हैै। डाॅण् सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण पीटीईटी प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि 16 अगस्त रखी गई है। इस आशय के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित किये गये हैंए अनुमोदन के पश्चात विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
Related Posts
बीकानेर : अब सीनियर सेकेंडरी हुए महात्मा गांधी स्कूल, चौबीस स्कूल्स में साइंस और आर्ट्स सब्जेक्ट्स ले सकेंगे स्टूडेंट्स
बीकानेर, राज्य के महात्मा गांधी स्कूल्स में प्राइमरी व अपर प्राइमरी के बाद सीनियर सैकंडरी…
शेष किश्तें एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट
बीकानेर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के क्रम में जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य…
बीकानेर : शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूल के भी टूटे ताले, हजारो का माल हुआ चोरी
बीकानेर। चोरों ने एक और सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात…
