राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची बीकानेर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम

देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंची। राष्ट्रपति विशेष विमान से नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंची। यहां से सीधे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम संस्कृति महोत्सव में शामिल हुई। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रविवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने रिहर्सल भी की। राष्ट्रपति महोत्सव के तहत देशभर के अलग-अलग सात संस्कृति जोन के बने आंगनों का अवलोकन करेंगी। मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। शाम 5.50 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *