बीकानेर।खाजूवाला पुलिस ने ६६० नग प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले की जांच कर रहे दन्तौर एसएचओ भजनलाल ने बताया कि आरोपी प्रेमकुमार कुम्हार को विक्रमसिंह ने ट्रोमाडोल टेबलेट के साथ पकड़ा। आरोपी पर १४/१९ धारा ३०२ व ४५० भादस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रोमाडोल एक दर्द निवारक दवा है, जो अधिकृत रूप से सिर्फ डॉक्टर ही लिख सकता है, बिना चिकित्सकीय रुक्के के ये दवा बेचना दंडनीय अपराध है। जानकारी के अनुसार यह दवा एक तरह से अफीम ही है।
Related Posts
बीकानेर में 18 को नजर आएंगे विवेकानंद ही विवेकानंद,जाने क्यों
विवेकानंद संदेश यात्रा के माध्यम से उठो जागो युवा भारत का संदेश तहलका न्यूज,बीकानेर। आध्यात्म…
लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान लाए संजीवनी
बीकानेर। स्थानीय गर्वमेन्ट प्रेस रोड स्थित गोपीनाथ मंदिर में रविवार को रामलीला महेंद्र सिंह राजपुरोहित…
फायरिंग रेंज में तोप का गोला फटा, एक जवान की थम गई सांसें, तीन घायल, पढ़े
पोकरण। पोकरण फायरिंग रेंज में मंगलवार रात अभ्यास के दौरान एक हादसा हो गया। 105…
