पुलिस का महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र शुरू

बीकानेरमहिलाओं को स्वावलंबी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नववर्ष से महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र श्रीबीकानेर महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। उद्घाटन बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक जोस मोहन ने किया।उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केन्द्रों में कामकाजी महिलाएं, बालिकाएं एवं छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि आत्मरक्षा केन्द्रों में बालिकाओं को विपरित परिस्थितियों में बचाव के तरीके बताए जाएंगे, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी
<श्च>पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसारा इस केन्द्र में महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करना, अपराधों के प्रति जागरूक बनाना, उनके बचाव के तरीके सिखाना एवं आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। केन्द्र में पहले दिन डेमो जुड़ो प्रशिक्षक प्रीतम सैन एवं सोनिया सैन तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षित बालिकाओं ने नव प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित महिला संगठनों के कार्यकर्ता, स्कूलों के छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *