पुलिस ने पीछा करके पकड़ा वाहन चोरों को

श्रीगंगानगर। शहर के बीचो बीच स्थित मुखर्जी नगर में गुरुवार देर रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक पर फायर कर रुपए से भरा बैग छीन लिया। गोली पेट्रोल पंप संचालक के सिर में लगी है। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पेट्रोल पंप से लौटा था पंप मालिक
एसपी ऑफिस के पास स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के संचालक संजय भाटिया गुरुवार देर रात पेट्रोल पंप से कार में घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका दिव्यांग पुत्र भी था। भाटिया पेट्रोल पंप से रवाना होकर अपने मुखर्जी नगर स्थित घर पहुंचे तो कार से उतरते ही मोटरसाइकिल सवार दो-तीन युवकों ने उनसे रुपए से भरा बैग छीन लिया। आरोपियों और भाटिया के बीच बैग को लेकर खींचतान हुई तो आरोपियों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके सिर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुन चौके लोग
आवासीय इलाके में देर रात फायर की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शहर के कई व्यापारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान भाटिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
कोतवाली पुलिस ने वारदात होने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। उनसे घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *