बीकानेर। जिले से गायब हुई मोटरसाइकिल को खोज निकालने में पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। जिला स्पेशल टीम व सदर थाना की टीम ने करीब दस मोटरसाइकिल व एक दर्जन मोबाइल के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर शाम को पुलिस इसका खुलासा करेगी। इससे पहले भी पुलिस को करीब 75 मोटरसाइकिलों का एक जखीरा मिला था। जो जिले के अनेक थाना इलाकों से गायब की हुई थी। अब दूसरी बार पुलिस को इतनी संख्या में यह मोटरसाइकिलें हाथ लगी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
Related Posts
भाई ने बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक 25 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया…
बीकानेर : चोरों ने मंदिर में किये हाथ साफ़
बीकानेर। शहर में प्रतिदिन चोरी की वारदात हो रही है। चोर पहले सूने मकान, दुकान…
होलाष्टïक के साथ ही शुरू होगी हंसी-ठिठोलियां
बीकानेर। देश में अपनी सबसे अलग पहचान रखने वाली बीकानेरी अलमस्त होली की हंसी-ठिठोलियां थम्ब…
