बीकानेर। जिले के व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एसपी प्रीति चन्द्रा के नशे पर कड़े निदेशों के बाद कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2.800 किलो गांजा बरामद किया है। एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आंबेडकर कालोनी की गली नंबर 5 में अवैध गांजा खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली थी। वहां संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की। रविवार को पुरानी गिन्नाणी में रहने वाले पारस तंवर और नोखा में रासीसर निवासी महेंद्र मंडा वहां गांजे की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 2. 800 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच गंगाशहर थाना एसएचओ राणीदान उज्जवल करेंगे