देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में शनिवार को पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।पूगल एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि कानासर निवासी मघाराम (25) पुत्र त्रिलोक नायक, प्रेम (21) पुत्र गोविंदराम बाइक पर छतरगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी नूरसर के पास छतरगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मघाराम व प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां प्रेम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
Related Posts
धरणीधर खेल मैदान में चोरी,पुष्करणा समाज की चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाका स्थित धरणीधर खेल मैदान में चोरी का…
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…
दोस्तों की बहनों से थे अवैध संबंध: पहले स्मैक का खूब नशा कराया, फिर चाकू से गर्दन धड़ से अलग कर हत्या की
शहर के मुल्तान नगर निवासी 22 साल के फिरोज खान की मर्डर मिस्ट्री का सोमवार…
