पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए आज बीकानेर का भाव

बीकानेर। महंगाई के चौतरफा विरोध के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मंगलवार को भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा कर दिया।
इस बढ़ोतरी के बाद बीकानेर में 16 जून को पेट्रोल के दाम 105 रुपए 79 पैसे और डीजल के दाम 98 रुपए 67 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं।
कच्चे तेल में तेजी जारी
कोरोना के साये से निकलने के बाद पश्चिम के अधिकतर देशों में अर्थव्यवस्था में पहले की तरह कामकाज होने लगा है। इससे वहां कच्चे तेल की मांग बढ़ी है। भारत में भी धीरे-धीरे अनलॉक शुरू होने से यहां भी पेट्रोल और डीजल की मांग निकल रही है। यह लगातार चौथा सप्ताह है कि कच्चे तेल की मांग बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से कच्चे तेल का दाम 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है। यह तीन साल का उच्चतम स्तर है। इससे पहले जुलाई 2018 में यह 73 डॉलर पार किया था।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *