कल भाटी जाएंगे के सोए जनप्रतिनिधियों को,जाने कैसे

बीकानेर। जोधपुर के शेरगढ़ कस्बे के भूंगरा गांव हादसे को लेकर अब पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी ने हुंकार भरते हुए केन्द्रीय मंत्री व सीएम को आड़े हाथों लिया है और सर्वसमाज के साथ कल से प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों को जगाने का ऐलान किया है। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भाटी ने कहा कि सीएम जोधपुर से आते है वहीं वहां के सांसद केन्द्र की सरकार में मंत्री लेकिन कोई भी पीडि़तों से मिलने तक नहीं गया ओर संवेदना प्रकट करने का भी समय नहीं मिला। भाटी ने कहा हम पीडि़तों के साथ है ओर उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। भाटी ने कहा कि 18 दिसम्बर को सर्व समाज के बैनर तले विभिन्न मांगो को लेकर विशाल प्रदर्शन कर सोए हुए जनप्रतिनिधियों को जगाने का काम करेंगे। भाटी ने कहा कि सर्व समाज की मांग है कि मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 50 लाख रूपए,घायलों को 25 लाख रूपए और प्रत्येक परिवार में एक नौकरी दी जाए। भाटी ने कहा कि वर्तमान में जनप्रतिनिधि जहां वोट होते है वहां तो दौड़े चले जाते है लेकिन पीडि़ता ओर जरूरतमंद इनको दिखाई नहीं देता है।बता दे कि 8 दिसम्बर को जोधपुर के शेरगढ़ कस्बे के भूंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। जिसमें अभी तक करीब 32 लोगों की मौत हो गयी है। कुल 17 घायल अभी भी महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 8 आईसीयू में हैं। जबकि 9 सामान्य बर्न यूनिट वार्ड में एडमिट हैं। महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजन और समाज के लोग 4 दिन से सरकार से विशेष सहायता पैकेज देने की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं। इस दौरान परिजन अस्पताल से शव भी नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल की मोर्चरी में 8 शव डीप फ्रीजर में रखे हैं। महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना जारी है। चार दिन से शवों को नहीं उठाया जा रहा है। रविवार को काला दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *