बीकानेर। पीबीएम कैंसर अस्पताल में अभी हाल ही में बिना वजह खरीदी गए इंजेक्शन का मामला अब मुख्यमंत्री के हाथों में और एसीबी कार्यालय पहुंचाया जा रहा है। पीबीएम हेल्प कमेटी ने इस मामले की पूरी फाइल तैयार कर ली है और कमेटी अध्यक्ष जयपुर के लिए आज रवाना हो रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर में एसीबी मुख्यालय और सीएमओ में उनकी मोबाइल के जरिए वार्ता हुई है, दोनों जगहों पर फाइल लाने को कहा गया है। गुरुवार को दोनों स्थानों पर इस मामले की फाइल पहुंचाने के लिए वे आज जयपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से दोनों स्थानों पर इस घोटाले की पूरी जानकारी दी जाएगी और फाइल सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कैंसर अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. मुकेश सिंघल, डॉ. राजेन्द्र बोथरा, इंजेक्शन सप्लाई करने वाली फर्म गणेश डिस्ट्रीब्यूटर्स, पीबीएम अस्पताल के अकाउंट विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की करतूतों को मुख्यमंत्री और एसीबी मुख्यालय में बताया जाएगा। साथ ही अस्पताल में आने वाले रोगियों को लूटने की करतूतें भी सरकार के सामने रखी जाएंगी। ये सब पीबीएम अस्पताल के हालात सुधारने के लिए किया जा रहा है।
Related Posts
सचिन पायलट बीकानेर में आयोजित राष्ट्र निर्माण संवाद कार्यक्रम में होंगे सरिक
बीकानेर। राजीव गांधी पंचायत राज संस्था के राष्ट्रीय सचिव राज कुमार किराडू राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…
बीकानेर : संभाग में फिर बजा कोरोना का सायरन
बीकानेर । बीकानेर संभाग में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। चूरू में अभी…
युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर जिले के नोखा के कवलीसर गांव में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर…
