बीकानेर। सरकार में पहली बार मंत्री बने गोविन्द राम मेघवाल का 26 नवम्बर को बीकानेर आने पर उनके समर्थको ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया व अब गोविन्द कांग्रेस के बाद आज भाटी कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री की जगह ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री से शिक्षा मंत्री बने डॉ. बी. डी. कल्ला का 30 नवंबर को बीकानेर आने पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। इस तरह कल्ला कांग्रेस भी अपनी सक्रियता प्रदशित करेगी। सत्तारूढ़ पार्टी का हाल ये है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ही उन्हें कांग्रेस के नेता व मंत्री की जगह व्यक्तिगत उपस्थिति एवं स्वागत करने में लगे है। गिनती के कार्यकर्ता ही ऐसे है जो की इन सभी के स्वागत समारोह में सरिक होने में विश्वास रखते है। अधिकतर कांग्रेस जनों की मानसिकता अपने चहेते नेता के स्वागत में जाकर पार्टी के अन्य नेता के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।
Related Posts
अपराधियों के खिलाफ अब ये बड़ी प्लानिंग… नए साल में नई तैयारी
हांलाकि इस सैटअप के लगने के बाद अब इस तरह की परेशानियों से बचा जा…
बीकानेर : चीतों के शिकार के लिए कैद किये गए हिरणों को छोडऩे की मांग, बिश्नोई समाज ने दर्ज कराया विरोध, देखे खबर
बीकानेर। अभी हाल ही में नामीबिया से लाये गए चीतों के शिकार के लिए कैद…
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर किया याद
बीकानेर। नंदुमहाराज वेलफेयर सोसायटी द्वारा जस्सूसर गेट स्थित कार्यलय में जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी…
