भाजपा को उखाड़ फेंकों : आनंदपाल की मां, देखें वीडियो…

प्रदेश के गैंगस्टर आनन्दपालसिंह की मां निर्मल कंवर और बेटी योगिता आज बीकानेर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कही।

बीकानेर। गैंगस्टर आंनदपालसिंह की मां निर्मल कंवर और आंनदपाल की बेटी योगिता आज बीकानेर आए कहा कि कमल का फूल हमारी भूल। उन्होंने कांग्रेस से बीकानेर पूर्व क्षेत्र प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मीडिया से रूबरू होते हुए आनन्दपालसिंह की बेटी योगिता ने कहा कि मेरे पिता आपराधिक प्रवृति के नहीं थे। प्रदेश के एक मंत्री के इशारे पर उनका एनकाउंटर कराया गया है। इस मंत्री का नाम वे अभी उजागर नहीं करेंगी लेकिन वक्त आने पर वे मंत्री के नाम को जनता के सामने रखेंगी।

आनन्दपालसिंह की मां निर्मल कंवर और बेटी ने भाजपा से नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की आने वाले 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में रावणा राजपूत समाज एक होकर राजस्थान से भाजपा को उखाड़ देना। दोनों विधानसभा में कांग्रेस को जीतकर भाजपा को वोट की चोट दो।

इससे पहले आनन्दपालसिंह की मां और बेटी ने सूरसागर के पास स्थित क्षत्रिय समाज भवन में रावणा राजपूत समाज के लोगों को सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में उन्होंने भाजपा के विपक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *