बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर के किसानों को गुरुवार 9 सितंबर शाम 6 बजे से 26 सितंबर शाम 6 बजे तक लगातार चार समूह में से दो समूह में सिंचाई हेतु पानी दिया जाएगा। सीआईडी आयुक्त छगनलाल श्रीमाली ने बताया कि हनुमानगढ़ जोन के मुख्य अभियंता की ओर से चार समूह की बारी के भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में खरीफ में इस बार किसानों को लगातार चार में से दो समूह में सिंचाई हेतु पानी की बारी मिली है। श्रीमाली ने किसानों से उपलब्ध नहरी पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने की अपील की है।
Related Posts
प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू, बीकानेर-जैसलमेर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी
जयपुर। मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर…
नगर निगम: केन्द्रीय मंत्री का काले झंडो से स्वागत,देखे विडियो
बीकानेर। शहर की सड़कों की सफाई के लिए आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व महापौर…
संवेदनशीलता के साथ त्वरित रूप से मिले सहायता राशि – मेहता
बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के पीड़ितों को समुचित समय…
