ऑनलाईन ठगी, Paytm से किये 2 लाख 18 हजार साफ

बीकानेर। जिले में ऑनलाईन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है जिससे आये दिन लोग ठगे जा रहे है। ऐसा ही मामला बज्जू थाने में दर्ज हुआ है। हांलाकि पुलिस साइबर ब्रांच इन पर कार्यवाही भी करती है लेकिन फिर भी ये इतने शातिर है कि मौका मिलता है लोगों के एकांउट से रुपये चुरा लेते है। बज्जू में रहने वाले दलीप गोदारा पुत्र गिरधारी लाल राववाल ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है तीनों व्यक्तियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसके एकाउंट से पेटीएम के तहत 2 लाख 18 हजार रुपये निकाल लिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *