बीकानेर से अपनी बेटी से मिलने बडौदा जा रही थी रास्ते में बेग पार

बीकानेर। नागौर शहर स्थित सरस डेयरी के पास फलोदी बस स्टेशन पर खड़ी स्लीपर बस से गुरुवार रात महिला का बेग चोरी हो गया। इससे बेग में पड़ी सोने की चेन, सोने की मूर्ति, कानों की बालियां, दो जोड़ी पायल और 25 हजार रुपये की नगदी सहित कई जरुरी कागजात और एटीएम कार्ड भी चोरी हो गए। महिला स्लीपर बस में बैठकर बीकानेर से बड़ौदा अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। नागौर में बस रुकने पर महिला शौच करने के लिए नीचे उतरी थी। तभी मुंह पर रुमाल बा ंधे एक युवक बस की सीट पर रखा महिला का बेग उठाकर भाग गया। ये पूरी घटना बस के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। अब रविवार देर रात महिला के पति ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *