देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की घर के छत्त से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार अपने घर की छत्त से गिर गया था। जिसे गंभीर हालात में पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक विनोद कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार को छत्त पर खड़े चक्कर आ गया था। जिससे वह नीचे गिर गया।