बीकानेर। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर-शोभासर हाइवे मार्ग पर बीती रात को तेल टैंकर व ट्रक की भीषण भिड़ंत में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई और दो जनों को मामूली चोटें आई। यह हादसा बीती रात को कानासर गांव के पास हुआ। बीछवाल सीआई मनोज शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार नाल की तरफ से केरोसीन तेल से भरे टैंकर व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तेल टैंकर चालक मांगतू धोरी बन्ना बाड़मेर निवासी मूलाराम पुत्र हरिराम (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सामने वाले ट्रक में सवार दो जनों को मामूली चोटें आई। शर्मा के अनुसार इस हादसे में तेल टैंकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक का शरीर भी बुरी तरह चिपक गया था, जिसको बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं तेल टैंकर का एक हिस्सा भी लीक हो गया जिससे तेल सड़क पर बिखर गया। सड़क पर बिखरे तेल के कारण कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए पुलिस व ग्रामीणों द्वारा तेल पर मिट्टी डाली गई और सड़क को बैरीकेट्स लगाकर जाम किया गया। शर्मा के अनुसार जब तक तेल टैंकर को पूरी तरह कब्जे में नहीं ले लिया जाता है तब तक वाहनों को अन्य रास्ते से डायवर्ट किया है।
Related Posts
बीकानेर : बीकानेर से सात खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर कराते प्रतियोगिता में भाग लेंगे, पढ़े खबर
बीकानेर। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 18 से 19 अगस्त 2022 तक आयोजित होने…
बीकानेर : पुलिस ने चोर गिरोह दबोचा, चोरी की 22 वारदात कबूली, पढ़े खबर
बीकानेर. जिला पुलिस ने चोरों के एक गिरोह को दबोचा है, जिसमें चार गुर्गे हैं। इनसे…
बीकानेर कि प्रांजल ओझा और आदित्य ओझा ने जीता गोल्ड
बीकानेर, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट की…
