बीकानेर। कहते हैं रिश्ते निभाने के लिए खून के रिश्ते होना जरूरी नहीं, अगर हममें संवेदना हो तो पराए भी अपने हो जाते हैं। बीकानेर की नयाशहर पुलिस ने भी ऐसी ही मिसाल पेश की है। नयाशहर थाने के सफाई कर्मचारी हंसराज वाल्मीकि की दोहिती की शादी में नयाशहर पुलिस ने ननिहाल पक्ष का धर्म निभाया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के निर्देशन में एएसआई अशोक अदलान व स्टाफ ने मिलकर हंसराज की दोहिती का मायरा भरा। मायरे में 11 हजार रूपए व चांदी का सिक्का भरवाया गया।एएसआई अशोक अदलान ने बताया कि हंसराज रोज थाने की सफाई करता है। वह हमारे थाना परिवार का सदस्य है, तो उसकी दोहिती हमारे घर की बच्ची ही हुई। ऐसे में यह अपनों का अपनों के प्रति कर्तव्य मात्र है।ड्ड
Related Posts
हमें कैटरिना के गालों जैसी नहीं सड़क जैसी सड़क बनवा दो.
बीकानेर। कैटरिना कैफ के गालों जैसी सड़क बनाने प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के…
एग्जिट पोल : सिर्फ अनुमान, एक नहीं 6 बार फेल हुए हैं एग्जिट पोल
वर्ष, 2004,2014, 2015, 2017 व 2023 में हुआ था उलट फेर कभी-कभी दोनों में निकल…
‘इक-वारी’ वीडियो एलबम लॉन्च
बीकानेर। युवा गायक विशाल राव के ‘इक-वारी’ म्यूजिक वीडियो की आज बीकानेर रेलवे स्टेशन के…
