बीकानेर। लूणकरनसर के सूईं गांव में नौ हिरणों के सींग तथा औजारों का जखीरा मिला है। जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणिया को जानकारी मिलने पर तुरन्त वन विभाग को सूचना करते हुए लूणकरणसर पहुंच गए। धारणिया ने बताया कि सूईं गांव में भंवर बावरी तथा रोहिताश बावरी के यहां नौ हिरणों के सींग, ताकड़ी बाट, छूरा, गंडासा, प्लास्टिक की थैलियां, हथियार तथा औजार बरामद किए गए हैं। मोखराम ने बताया कि शिकारियों को भनक लगते ही भाग छूटे तथा उक्त औजार व सामान देखने से साफतौर पर पता चलता है कि अनेकों हिरणों का शिकार किया गया तथा उन्हें सप्लाई करने का काम बड़े स्तर पर जारी था। जीव रक्षक राकेश धारणिया ने बताया कि मौके पर एक हिरण गोली लगा हुआ भी पाया गया जिसका पोस्टमार्टम करवा कर दाह संस्कार भी किया गया।
Related Posts
भगवान के घर में मारी सेंध, पुजारी के उड़े होश
बीकानेर। नोखा कस्बे की वाल्मीकि बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज के आराध्य पुरुष नवल साहब के…
श्रीकोलायत: युवती घर से नकदी व गहने लेकर युवक के साथ भागी, केस दर्ज
बीकानेर। एक युवती घर से नकदी व गहने लेकर युवक के साथ भाग गई। इस…
पुलिस विभाग ने नियमों की आड़ में बीकानेर के बॉडी बिल्डर को SI बनने से रोका, जिसे नियुक्ति दी, उसे हाईकोर्ट ने रोका
बीकानेर। पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पर सवाल उठने शुरू हो गए…
