बीकानेर। सुजानगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के मनोज मेघवाल, भाजपा के खेमाराम मेघवाल ने अपनी जीत के लिए दिन रात चुनावी सभा व जनसंपर्क कर नुक्कड़ मीटिंगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी खेमाराम के लिए राजस्थान विधानसभा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ चूरू के पूर्व सांसद राम सिंह कस्वा रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी खाजूवाला के पूर्व विधायक रहे विश्वनाथ मेघवाल भाजपा नेता हरलाल सारण, वासुदेव चावला, सन्तोष मेघवाल, रवि आर्य ने सक्रिय अभियान चला रखा है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल को जिताने के लिए मंत्री भंवर सिंह भाटी की चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कई बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे है। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आज गोपालपूरा तहसील कतार छोटी, गोगलसर तहसील बीदासर, मूंदड़ा तहसील सुजानगढ़, इंदु बाबा की बगेची के सामने चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। उधर सादुलपुर की विधायक कृष्णा पुनिया गत दो दिनों से गांव ढाणी में मीटिंगों का आयोजन कर कांग्रेस प्रतियाशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है। कांग्रेस के पक्ष में सुजानगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूसाराम गोदारा सरीके करीब एक दर्जन नेता कांग्रेस उम्मीदवार के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी सीताराम नायक के लिए किसान नेता हनुमान बेनीवाल महिला नेता सुपरधा चौधरी, विवेक माचरा कोंग्रेस व भाजपा के समीकरण को बदल अपनी जीत के लिए ताबड़तोड़ मचा रखी है। देखना यह है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार की ताबड़तोड़ कोशिश को कितनी सफलता हासिल हो पाती है।
Related Posts
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 70 से ज्यादा उम्र के 10 उम्मीदवारों को दिया टिकट
नेताओं में नहीं छूट रहा है सत्ता का मोह भारी दिख रही है राजनीतिक महत्वकांक्षा…
2023 के मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर नेताओं में अभी से सोशल मीडिया पर जोर अजमाना शुरू
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव साल, 2023 में होने हैं। लेकिन भाजपा के दिग्गजों के बीच…
प्रियंका के बढ़ते प्रभाव का असर, राज्य की महिला विधायकों में मची लाल बत्ती की होड़
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। कांग्रेस के बदलते समीकरण में धीरे धीरे प्रियंका गांधी व राहुल…
