बीकानेर। पालिका चुनाव के परिणाम के साथ भाजपा डूंगरगढ़ कांग्रेस देशनोक में अपने अध्यक्ष पद पर किसे बिठाया जाये को लेकर मंथन करने में व्यस्त है वहीं नोखा में कन्हैया लाल झंवर के विकास मंच ने अपने पालिका अध्यक्ष पद के लिए नारायण झंवर का पर्चा आज दाखिल भी कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए नारायण झंवर ने अपना पर्चा रिटर्निंग अधिकारी सीता शर्मा को सौंपा। पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ धर्मपत्नी पार्षद सन्तोष झंवर, पार्षद अंकित तोषनीवाल भी उपस्थित रहे। नोखा में नगर पालिका के 45 सीटों में से 28 सीट झंवर के विकास मंच के पास है वहीं भाजपा के पास 15 सीट ही है। इस तरह अध्यक्ष का नाम तय कर पर्चा दाखिल करने वाला पहला संगठन है। इस चुनाव में मंच को लेकर कई तरह की भ्रांतिया बनी रही परन्तु कन्हैया लाल झंवर का जीत को लेकर आश्वस्थ थे ।
Related Posts
बीकानेर : घुटना प्रत्यारोपण टालने के लिए इच्छाशक्ति ओर नियंत्रण जरूरी :- डॉ. अमीर संघवी
बीकानेर, वर्तमान परिवेश एवं खान पान का विशेष असर मानव स्वास्थ्य पर देखने को मिल…
बीकानेर : मेडिकल कॉलेज से गिरने के दौरान मजदूर की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर। सरकारी मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजूदर की मौत हो जाने की खबर…
फांसी लगाकर युवक ने की इहलीला समाप्त
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर के कमरे…
