बीकानेर। बालिका के साथ छेड़छाड़ व नशीला हुक्का पिलाने का मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डीपीएस स्कूल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने इमरान, फरजान, अरमान व आमीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर स्कूल जाते समय जबरदस्ती हुक्का बार ले गए। वहां उसके साथ छेडख़ानी भी की तथा नशीला हुक्का भी पिला दिया। पुलिस ने 39/19 363 (ए) 354 आईपीसी व धारा 3 डब्ल्यू एससीएसटी एक्ट 1989 व धारा 17, 18 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
मूक बधिर विवाहिता के साथ की जबरदस्ती करने का किया प्रयास
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में मूक बघिर विवाहिता के साथ जबरदस्ती करने के…
युवक ने लगाई फांसी,शव रखवाया मोर्चरी में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर…
बेच रहा था अवैध मादक पदार्थ,आया पुलिस की गिरफ्त में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ पर शिकंजा कसते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक…
